Cyber Crime

Cyber crime in hindi

साइबर क्राइम क्या है?
Cyber Crime kya hai in hindi ?
Cyber crime in Hindi
साइबर क्राइम क्या है
साइबर अपराध इन हिंदी
Cyber crime kya hota hai in hindi
आजकल की यह दुनिया जितनी तेजी से डिजिटल दुनिया की तरफ बढ़ रही है, उतना ही Digital Crime या युं कहें तो Cyber Crime अपनी रफ्तार दुगुनी करता जा रहा है, ऐसे में हमें बहुत ही सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। क्योंकि आजकल हम लोग अपनी छोटी से छोटी जानकारी जैसे Date of birth, Marriage anniversary Date, आदि से लेकर बड़ी से बड़ी जानकारी जैसे ATM pin code, Bank Details, Important Data ( Project, Pictures, Videos, etc) तरह - तरह की महत्वपूर्ण सूचना अपने मोबाइल, कम्प्यूटर या ऐसे ही किसी न किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सेव करके रखतें हैं, जिस पर साइबर अपराधियों की काली छाया बनी रहती है और आपके द्वारा इक छोटी सी भी गलती कर देने भर से आपकी जीवन भर की कमाई या आपके महत्वपूर्ण सूचना जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी होती है , ऐसे Important Data को ये बस एक ही क्लिक में उड़ा सकते हैं।
ऐसे में हमें बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है, इस टॉपिक को आप को पूरा पढ़ने और समझने की बहुत ही जरूरत है क्योंकि इस टॉपिक में मैं आपको Cyber Crime से जुड़ी पूरी जानकारी दूंगा वो भी बिल्कुल आसान एवं सरल भाषा में।
और मैं आपको Cyber Crime से कैसे सुरक्षित रहना है, कैसे अपनी जीवन भर की कमाई को सुरक्षित रखना है, आदि प्रकार की सारी जानकारी दूंगा जो आजकल की इस डिजिटल दुनिया में आपका जानना बहुत जरूरी है।
![]() |
| Cyber crime |
क्या होता है Cyber Crime?
साइबर क्राइम क्या है
कम्प्यूटर, मोबाइल, तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो या नेटवर्क के माध्यम से किया जाने वाला कोई भी अपराध Cyber Crime कहलाता है।
या यूं कहें कि कम्प्यूटर या नेटवर्क के साधनों का प्रयोग करके किया जाने वाला ऐसा कार्य जो कानूनी रूप से अवैध हो Cyber Crime कहलायेगा या माना जायेगा और इस प्रकार के सभी अपराध साइबर क्राइम के अन्तर्गत आयेगा।
Cyber Crime के बारे में जानना क्यों आवश्यक है ?
आजकल दुनिया भर के अधिकांश लोग किसी न किसी रूप में इंटरनेट का प्रयोग कर रहें हैं, जिसमें सभी उम्र के लोग सम्मिलित हैं जैसे कि सफेद पोश अपराधी, आतंकवादी, व्यस्क, बच्चे व जवान सभी उम्र के लोग हैं।
कुछ अपराधों में कम्प्यूटर तथा नेटवर्क का प्रयोग बखूबी किया जा रहा है जैसे कि छल, उद्दापन, फिरौती के लिए अपहरण आदि में कम्प्यूटर, मोबाइल, तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो या नेटवर्क की मदद से अपराध किया जा रहा है।
आजकल की नई पीढी तो लगभग पूरी तरह इंटरनेट पर ही निर्भर होती जा रही है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आजकल अधिकांश पैसों का लेन - देन इलेक्ट्रॉनिक या युं कहें तो डिजिटल पेमेंट हो गया है जिस पर साइबर अपराधियों की काली छाया बनी रहती है।
सोशल मिडिया जैसे Facebook, WhatsApp, Tweeter, Instgram आदि का खुल कर प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें सभी लोग अपने विचारों को बोलने की या लिखने की आज़ाद है , इसी का फायदा उठा कर Cyber Crime किया जा रहा है, जैसे किसी के नग्न चित्र प्रकाशित करना, किसी के बारे में गलत और गंदे विचारों को फैलाना आदि कार्य है जिससे उस व्यक्ति की लज्जा को ठेस पहुंचे और समाज में उसकी मानहानि हो।
किस प्रकार के व्यक्ति Cyber Crime करते हैं ?
☞ नौकरी से असंतुष्ट लोग
☞ किशोरावस्था 12 से 18 वर्ष के लोग
☞ राजनैतिक प्रतिद्वंदी
☞ व्यावसायिक प्रतिद्वंदी
☞ पूर्व पुरुष / महिला मित्र ( Ex bf/ gf )
☞ तलाकशुदा पति/ पत्नी
☞ पुरानी रंजिश / दुश्मनी
किस प्रकार के व्यक्ति आसानी से Cyber Crime का शिकार हो जाते हैं ?
☞ लालची व्यक्ति
☞ भोले भाले व्यक्ति
☞ अकुशल एवं अनुभवहीन व्यक्ति
☞ अनपढ़ व्यक्ति
☞ दुर्भाग्यशाली व्यक्ति
☞ डिजिटल जागरुकता की कमी
☞ लाॅटरी निकलने जैसी फ्रॉड फोन काल्स
☞ Cyber Crime के दायरे का बहुत विस्तृत होना
☞ Cyber Crime सम्बंधित शिकायत प्रणाली का अभाव होना।
आखिर क्यों Cyber Crime इतनी तेजी से बढ़ रहा है?
साइबर अपराध के कारण :-
हमारी महत्वपूर्ण जानकारी / डेटा बहुत ही छोटे स्थान पर सुरक्षित होता है, Hard Disc, C D , Pen-Drive आदि , में हम बड़ी से बड़ी जानकारी / डेटा बिल्कुल आसानी से रख सकते हैं। जैसे कि हम 5000 पुस्तकों का डेटा लगभग 4 GB की pen-Drive में रख सकते हैं, तो आप खुद ही समझ सकते हैं कि किसी के लिए 5000 पुस्तकों को चुराना कितना मुश्किल काम होगा लेकिन उसी किताबी डेटा जो pen Drive में है उसे चुराना कितना आसान होगा।
Cyber Crime बढ़ने का एक यह भी कारण है कि इसक लिए क्रिमिनल किसी के सामने प्रत्यक्ष रूप से आना नही पड़ता और वह दुनिया के किसी भी कोने में बैठ कर बहुत ही आसानी से आपके Copmuter System में प्रवेश कर सकता है और आपका कीमती डेटा को मिनटों के अंदर ही चुरा सकता है।
Cyber Crime करने वाले अपराधी को ढूँढना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि Cyber Crime करने वाले क्रिमिनल आसानी से कोई सबूत नहीं छोड़ते।
Cyber Crime करने वाले अपराधियो के पास इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य होते हैं हो सेकेंडो में वो नष्ट कर देते हैं।
जो लापरवाह Computer User होते हैं, वो ज्यादा तर Cyber Crime का शिकार हो जातें हैं।
साइबर क्राइम करने वाले अपराधी कौन - कौन से उपकरण प्रयोग में लाते हैं ?
☞ कम्प्यूटर (Computer)
☞ लैपटॉप (Laptop)
☞ मोबाइल (Mobile)
☞ मॉडम (Modem)
☞ इंटरनेट कनेक्शन (Internet Connection)
☞ हैकिंग सॉफ्टवेयर (Hacking Software)
☞ ई-मेल एकाउंट (E-mail Accounts)
☞ फ़्लापी डिस्क (Flappy Disc)
☞ जिप / जैप डिस्क (Zip/Zap Disc)
☞ टेप्स (Tapes)
☞ डिजिटल कैमरा (Digital Camera)
☞ मेमोरी स्टिक्स (Memory Sticks)
☞ सी० डी० (C. D. { Compact Disc })
☞ हार्ड ड्राइव ( Hard Drive)
Cyber Crime Kitne prakaar ke hote hain
Cyber Crime के प्रकार in hindi
Types of Cyber Crime :
साइबर क्राइम के प्रकार :-
Types of Cyber Crime in Hindi :-
◉ Hacking
◉ Online Gambling
◉ Salami Attack
◉ Cyber Pornography
◉ E-mail Bombing
◉ E-mail Spoofing
◉ Sale of Illegal Article
◉ Financial Crime
◉ Data Diddling
◉ Cyber Defamation
◉ Cyber Stalking
◉ Forgery
◉ IRC Crime (Internet Relay Chat)
◉ Electronic Record Or Information Theft
◉ Denial of Service Attack
◉ Web Jacking
◉ Trojan Attack
◉ Phishing E-mail
◉ Spam
etc...
Hacking
Hacking Kya hai in hindi
Hacking Kise kahte hain
साइबर हैकिंग क्या है :-
▣ इस प्रकार के Cyber Crime में अपराधी किसी भी व्यक्ति के Computer System में बिना उसकी इजाजत के बिना उसको पता चले उसके Computer System को Access कर लेते हैं, और फिर उस Computer System में रखे हुए अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण डेटा को या तो चुरा लेते हैं या तो नष्ट कर देते हैं या फिर उसमें छेड़छाड़ करके उस डेटा को परिवर्तित कर देते हैं।
Online Gambling
Online जुआ खेलना
Online Gambling Kya hai in hindi
online gambling in hindi :
▣ इस प्रकार के Cyber Crime में Computer, Laptop, Mobile, व Network की मदद से क्रिकेट या अन्य कोई भी खेलों में खिलाडियों के उपर सट्टा लगाया जाता है जिसे Online Gambling कहते हैं यह एक Cyber Crime है।
Salami Attack
Salami Attack kya hai in hindi
Salami Attack kya hota hai in hindi
Salami attack in hindi :
▣ इस प्रकार के Cyber Crime के लिए अपराधी वित्तीय संस्थानों जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि प्रकार के वित्तीय संस्थानों को अपना शिकार बनाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये अपराधी जब किसी बैंक या वित्तीय संस्थानो पर अटैक करते हैं तो ये इतनी छोटी रकम की चोरी करते हैं जो ध्यान में नहीं आता है । जैसे ये जब किसी बैंक के सिस्टम पर अटैक करते हैं तो ये प्रत्येक खाते से एक बहुत ही छोटी रकम चोरी करते हैं जो कुछ पैसों से लेकर रुपए तक हो सकती है, जिसे ये अपने किसी अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं और हमें बिल्कुल भी पता नहीं चलता।
युं समझे जैसे आपके खाते में 10,532 (दस हजार पाँच सौ बत्तीस) रुपए हों और कोई इस रकम से 1 या 2 रुपए निकाल लेेता है तो आपका बिल्कुल ध्यान ही नहीं जाता इस पर, इस प्रकार के अपराध को Salami Attack कहते हैं, और यह Cyber Crime के अन्तर्गत आता है।
Cyber Pornography
Cyber Pornography kya hota hai in hindi
Cyber Pornography kya hai in hindi
cyber pornography in hindi :
▣ इस प्रकार के अपराध में किसी व्यक्ति द्वारा कोई ऐसी सामाग्री को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से या Computer, Laptop, Mobile या Network की सहायता से प्रकाशित करता है या बिना उस व्यक्ति की इजाजत के उसके कम्प्यूटर, मोबाइल या किसी भी Messenger Apps पर भेजता है तो यह Cyber Pornography कहलायेगा और यह Cyber Crime के अन्तर्गत आता है।
▣ आश्लिलता या अभद्रता या कामवासना भड़काने वाले कोई लेख, फोटो या वीडियो को किसी भी व्यक्ति को बिना उसकी मर्जी के भेजेगा या 18 वर्ष से कम किसी महिला/ पुरुष को भेजेगा या चित्रण करेगा आदि प्रकार के क्रियाकलाप Cyber Pornography कहलायेगा और यह एक प्रकार का Cyber Crime होता है।
E-mail Bombing
Email Bombing Kya hai in hindi
Email Bombing kya hota hai in hindi
email bombing in cyber crime:
▣ जैसा कि इसके नाम से ही लग रहा है कि यह एक Bombing प्रक्रिया है और Email के माध्यम से किया जाने वाला Bombing को Email Bombing कहते हैं।
इस प्रक्रिया में आपराधिक मंसा के साथ किसी व्यक्ति या किसी कम्पनी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति या कोई कम्पनी या संस्था के Email Account पर बहुत ज्यादा मात्रा में Email कर दिया जाता है जिससे उस व्यक्ति या कम्पनी या संस्था का Computer Oprating System नष्ट हो जाता है।
इस तरह के अपराध Email Bombing कहलाते हैं।
E-mail Spoofing
Email Spoofing kya hota hai in hindi
Email Spoofing kya hai in hindi
Email spoofing Meaning in Hindi :
▣ इस प्रकार के अपराध में अपराधियों द्वारा आपके Email Account पर Email आयेगा और आपको ऐसा लगेगा कि यह Email आपके किसी संपर्की या पहचान वाले व्यक्ति ने किया है, लेकिन वास्तव में वो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया गया होता है।
sale of illegal articles
Sale of illegal articles Kya hai in hindi
Sale of illegal articles kya hota hai in hindi
▣ डिजिटल माध्यम से ऐसी किसी वस्तु या ऐसे किसी व्यक्ति या किसी जानवर या किसी पशु / पक्षी को बेचेगा या खरीदेगा या उसकी बोली लगायेगा, जिसका बेचना या खरीदना कानूनी रूप से अपराध हो। जैसे प्रतिबंधित पशुओ का माँस आनलाइन बेचना या खरीदना, लड़की / बच्चों को आनलाइन खरीदना या बेचना आदि प्रकार के घिनौने अपराध Sale of illegal articles कहलाते हैं।
Financial Crime
Financial Crime kya hai in hindi
Financial Crime kya hota hai in hindi
financial crime in hindi :
▣ इस प्रकार के अपराध में कम्प्यूटर व नेटवर्क का प्रयोग करके अपराधियों द्वारा आपको वित्तीय हानि पहुँचाने की प्रबल कोशिस की जाती है। और हमारी इक छोटी सी गलती भर से ये इस प्रकार के फ़्रॉड में वो सफल भी हो जाते हैं और हमारी जीवन भर की मेहनत की कमाई ये बस कुछ ही मिनटों में उड़ा देते हैं।
1 - इस फ़्रॉड के लिए अपराधी आपको कुछ लालच व लोभ से भरे प्रस्ताव देते हैं, जैसे- आपकी लाॅटरी लग गयी है इसको पाने के लिए आपके फोन नम्बर पर एक OTP आयेगा आप उसे कालर को बता दे जिससे लाॅटरी का रजिस्ट्रेशन आपके नाम पर हो जाए , इस पूरे षणयंत्र में जैसे ही आप अपने फोन पर आए हुए OTP को कॉलर को बतायेंगे, वैसे ही कुछ मिनट के अंदर आपका बैंक खाता से आपकी मेहनत की कमाई गायब हो जायेगी और आपको सिर्फ बहुत ही ज्यादा पछतावा और निराशा होगी। इस प्रकार के किसी भी लोभ या लालच में कभी ना फंसे।
2- इस फ्रॉड में भी कॉलर (फोन करने वाला) आपको बैंक कर्मचारी या अधिकारी बता कर आपके बैंक खाते में कुछ प्रॉब्लम बता कर जैसे- आपका बैंक खाता बंद हो चुका है इसके लिए आपको KYC का फॉर्म भरना है या वेरिफिकेशन करना है ऐसी ही कुछ बाते बोलेंगे और आपका नाम पता भी वो निकाल कर पूरी डिटेल्स के साथ बोलेंगे जिससे आपको यकीन होने लगेगा कि ये सच में ही बैंक के कर्मचारी या अधिकारी का फोन आया है और आप जैसे ही आआप अपने फोन पर आये हुए OTP को कालर को बतायेंगे वैसे ही आपके खाते से आपकी मेहनत की कमाई Mr. India की तरह गायब हो जायेगी।
#इस संबंध में बैंक नें खुद ही अपने ग्राहक को ये बात साफ कर दी हैं की बैंक कभी भी आपसे फोन काल पर किसी प्रकार का OTP नहीं मांगता है।
3- और इसी प्रकार के फ़्रॉड के क्रम में आपके Credit Card संबन्धी प्रॉब्लम बता कर आपका Credit Card नम्बर या CVV नम्बर या Card Validity Date आदि डिटेल्स फोन कॉल्स के जरिये आपके OTP बताने भर से आप बहुत बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं।
4 - और इसी क्रम में अगर आप एक Student हैं या Competitive Exam की तैयारी कर रहें हैं तो आप जरूर ही Government Job के लिए फॉर्म अप्लाई करते होंगे ऐसे में और Apply किये हुए फॉर्म का Exam भी देते हैं, ऐसे में एक नया ही फ्रॉड चल रहा है जैसे की Exam के बाद आपको एक फोन काल आयेगा और आपको उस विभाग से ( जिस विभाग के लिए आपने Govt. Job के लिए अप्लाई किया होगा ) सम्बंधित अधिकारी या कर्मचारी बता कर आपकी डिटेल्स निकाल कर फोन काल पर बोलेंगे कि आपका Government Job में चयन होने के लिए मात्र 1 नम्बर कम होने से आप चयन सूची से बाहर हो रहें हैं, ऐसे में वो बोलेंगे की अगर आप कुछ रुपयों का इंतेजाम कर दे तो आपका नाम चयन सूची में डाल दिया जायेगा और आपको अपना खाता नम्बर या फिर Phonepe या GooglePay करने के लिए एक मोबाइल नम्बर देंगे और जैसे ही आप उन्हें पैसे भेजोगे वैसे ही उनका फोन नम्बर बंद हो जायेगा और आप ठगी का शिकार हो चुके होंगे। तो दोस्तों ऐसे में हमें किसी लोभ या लालच में नहीं पड़ना है और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखे, आप पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें आपको Government Job जरुर मिलेगी। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।
Data Diddling
Data Diddling kya hai in hindi
Data Diddling kya hota hai
data diddling in hindi
▣ इस प्रकार के अपराध को तब किया जाता है जब किसी कम्पनी या किसी संस्था का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा हो ऐसे में कम्प्यूटर का डेटा बननें से पहले बदल दिया जाता है और फिर जब डेटा तैयार हो जाता है तो उस बदल लिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया Data Diddling कहलाती है और यह एक Crime है जो Cyber Crime के अन्तर्गत आता है।
Cyber Defamation
Cyber Defamation kya hota hai in hindi
Cyber Defamation ?
Cyber defamation in hindi :
▣ इस प्रकार के अपराध में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किसी व्यक्ति विशेष से सम्बंधित दुस्प्रचार करते हैं जिससे उसकी समाज में छवि धूमिल हो जाए। जैसे किसी व्यक्ति के बारे में कोई गलत अफ़वाह फैला देना या कोई उस व्यक्ति के खिलाफ झूठी अफ़वाह या कोई गलत फोटो, वीडियो या कोई लेख आदि को एडिट करके उसकी छवि को धूमिल करने की कोसिश की जाती है, इस प्रकार के अपराध Cyber Defamation कहलाते हैं।
Cyber Stalking
Cyber Stalking Kya hai in hindi
Cyber Stalking kya hota hai in hindi
cyber stalking meaning in hindi :
▣ इस प्रकार के अपराध में किसी साइबर अपराधी द्वारा Computer Network के माध्यम से या तो फिर Social Media की सहायता से किसी व्यक्ति विशेष को धमकी भरा मैसेज या उत्पीडन करने वाले मैसेज उस व्यक्ति को भेजे जाते हैं । इस प्रकार के कार्य का मुख्य उद्देश्य उस व्यक्ति के जीवन शैली पर नियंत्रण पाने और अपनी बात मनवाने के लिए करते हैं। इस प्रकार के अपराध में मुख्यतः निराश प्रेमी / प्रेमिका ( One Side Lover) या फिर पूर्व प्रेमी / प्रेमिका ( Ex Lover) या फिर कभी- कभी तलाक़ शुदा पति/ पत्नी (Divorcee Husband / Wife) भी हो सकते हैं लेकिन अधिकतर अपराधी पुरुष ही होते हैं और पीड़ित महिलाएं होतीं हैं।
Forgery
Forgery kya hai
Forgery kya hota hai in hindi
Forgery crime in hindi :
▣ यह अपराध भी एक प्रकार से छल और ठगी की श्रेणी में आता है, इसमें मुख्यतः यह होता है की यदि आप कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपको अच्छी वस्तु दिखाकर घटिया वस्तु दे दी जायेगी। यूँ समझे की अगर आप Online Shopping करने के लिए किसी Website पर जाते हैं और आपको कुछ सोने के गहने पसन्द आते हैं लेकिन उनका मूल्य असली सोने के मूल्य के बराबर Website पर दिखाया जा रहा है और जब आप उस गहने को Online Order करके घर मगवाते हैं, तो पता चलता है की ये असली सोने के गहने नहीं है इन गहनों पर सिर्फ सोने का पानी चढ़ाया गया है और इस तरह से से ठगी का शिकार हो चुके होते हैं।
▣ इसी प्रकार जैसे आपको कोई कहता है कि तुम्हारी नौकरी सुरेश नाम का व्यक्ति लगवा देगा लेकिन उससे पहले तुम्हे उसके Bank Account में ATM के माध्यम से पैसे डालने होंगे तो इस प्रकरण में वह व्यक्ति आपसे छल कर रहा है। ऐसे किसी बहकावे में ना आये और सतर्क और होशियार रहे।
irc cyber crime in hindi
IRC Crime ( Internet Relay Chat )
IRC Crime ( Internet Relay Chat ) kya hai :
Kya hota hai IRC Crime ( Internet Relay Chat )
▣ इस प्रकार के अपराध Chatting से सम्बंधित होते हैं इसमें अपराधी द्वारा Chatting Messenger Apps का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति ख़ासकर महिलाओ से दोस्ती करते हैं और उनसे सम्बंधित जानकारी जुटाकर फिर उनसे अपनी बात मनवाने के लिए उनका उत्पीड़न करते हैं या फिर परेशान करते हैं।
electronic theft in hindi
Electronic Record or Information Theft :
Electronic Record or Information Theft kya hai
Electronic Record or Information Theft kya hota hai?
▣ इस प्रकार के अपराध में Computer की Pen-Drive, Hard Disc, C. D. , आदि प्रकार की मेमोरी को चोरी करना तथा इनमें संगृहीत डेटा की चोरी भी शामिल है इस प्रकार की के अपराध को व्यक्तिगत रूप से डेटा को प्राप्त करके या फिर किसी और माध्यम से सूचनाओ में हेरा - फेरी करके प्राप्त कर सकते हैं।
Denial of service attack in hindi
Denial Of Service Attack
Denial Of Service Attack kya hai
Kya hota hai Danial Of Service Attack
▣ इस प्रकार के अपराध में साइबर अपराधियों द्वारा किसी भी व्यक्ति के Computer System को उसकी क्षमता से अधिक संदेशों से भर दिया जाता है जिससे उस व्यक्ति का Computer System कार्य करने योग्य नहीं रहता है। इस प्रकार के अपराध में अपराधियों की संख्या अधिक हो सकती है और ये कई जगह में फैले हो सकते हैं।
Web Jacking
Web Jacking kya hai in hindi
web jacking in hindi
Web Jacking kya hota hai
▣ इस प्रकार के अपराध में साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति विशेष या किसी संस्था या कम्पनी की Website को Hack कर उस पर अपना पूरा Control करके उस Website पर उपलब्ध Data को Delete कर सकता है या फिर उस Data में फेर-बदल कर सकता है या फिर उस Website में कोई अश्लील सामाग्री भी डाल सकता है जिससे समाज में उस व्यक्ति के लिए गलत भावना उत्पन्न हो जाए आदि। यह ज्यादा तर बदले की भावना से अपने प्रतियोगी के खिलाफ किये जाते हैं इसमें कुछ राजनैतिक उद्देश और कुछ धन प्राप्ति के लिए ऐसा करते हैं।
Trojan Attack
Trojan Attack kya hai in hindi
trojan attack in hindi
Trojan Attack Kya hota hai
▣ Trojan Attack इस शब्द की उत्पत्ति "ट्रोजन हार्स" शब्द से हुई है। इस प्रकार के अपराध मेें साइबर व अपराधियों द्वारा सॉफ्टवेयर के क्षेत्र के अनाधिकृत प्रोग्राम का दूसरे केे Computer System पर अपने को अधिकृत प्रोग्राम के रूप में प्रस्तुत करना और उस प्रोग्राम को नियंत्रण करना है। इस प्रकार के अपराध के लिए मुख्य रूप से Email Account का इस्तेमाल किया जाता है, Trojan Attack कहलाता है।
![]() |
| Email phishing |
Email phishing
Email phishing kya hai in hindi
email phishing kya hai
Email phishing kya hota hai
▣ phishing जैसा कि इसके नाम से लग रहा है कि इसमें जैसे की एक मछुआरा मछलियों को अपने जाल में फँसाने के लिए कुछ चारे के रूप में ( मछलियों द्वारा खायी जाने वाली वस्तुये) खाने का लालच देकर उन्हें आसानी से अपने जाल में फँसा लेता है। इस तरह के Cyber Crime करने के लिए अपराधियों द्वारा यही फंडा या जुगाड़ अपनाया जाता है । इसमें Computer System या Network System User को लालच या प्रलोभन देकर अपने जाल में फँसा लेते हैं।
▣ E-mail phishing का अपराध तब माना जाता है जब अपराधी द्वारा किसी User को धन की हानि या धन हानि करने के मकसद से किया गया हो या फिर साइबर अपराधी द्वारा Computer System या Network System User की Website की नकल करके उस Website का Password आदि चुरा लेता है तब भी यह phishing माना जायेगा।
![]() |
| Spam mail |
Spam
स्पैम क्या है
Spam क्या होता है in Hindi
spam email kya hai
▣ यह मात्र एक मजाक की तरह होता है जिसमें अपराधी द्वारा Computer System या Network System User को बस मुर्ख बना कर खुश होते हैं। इसमें साइबर अपराधियों द्वारा कुछ ऐसा करने को बोलते हैं जिसको करने के बाद आप आपने आपको ठगा हुआ या मूर्खता पूर्ण महसूस करेंगे।
जैसे की आपके E-mail Account पर कोई Mail आये कि आप KBC ( कौन बनेगा करोड़पति ) के लिए नामित या चयनित किये जा चुके हैं और आप Email में बताये गए दिन, तारीख तथा पते पर पहुंचे, और जब आप बताये गए पते पर पहुँचते हैं तो आप देखते हैं कि वहाँ ऐसा कुछ है ही नहीं और न ही कोई KBC का प्रोग्राम चल रहा है, ऐसे में आप वहाँ अपने आप को मुर्ख और ठगा हुआ महसूस करने के सिवा और कुछ नहीं मिलता। इस तरह के Cyber Crime को Spam कहलाता है।
![]() |
| Cyber crime se kaise bache? |
Cyber Crime से बचने के उपाय
साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताइए
Cyber Crime से कैसे अपने आपको सुरक्षित रखे ?
▣ इलाज से परहेज अच्छा होता है इसीलिए यह बहुत आवश्यक है कि इंटरनेट पर कार्य करते समय कुछ सावधानियाँ बरती जाएं और इन्हें साइबर जीवन का हिस्सा बना लिया जाए। इंटरनेट पर कार्य करने वालों को निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जो निम्न हैं-
1:- सुरक्षित Password का प्रयोग करें। अपने Password में Alphabet, Symble, Upper case व Lower case आदि का प्रयोग करना चाहिए ।
जैसे - Digital@Arun_127125
2:- व्यक्तिगत जानकारी से सम्बंधित Password कभी ना बनाये।
☞ जैसे:-
➥ आपका नाम या अपने बीबी या बच्चों का नाम आदि
➥ अपना मोबाइल नम्बर
➥ अपना E-mail आई० डी०
➥ जिस भगवान या जिस किसी भी धर्मगुरु को आप मानते हैं उनके नाम से Password न बनाये जैसे - महादेव, शिवजी, ओम् साई, जय बजरंग बली, जय माता दी, या अल्लाह, मोहम्मद अली, KGN आदि प्रकार के नाम से कभी अपना Password न बनाये।
कोई ऐसा शब्द जो आप बार - बार बोलते हों जैसे- हे भगवान, Oh my god , राम - राम , या अल्लाह, या अली आदि प्रकार के Password कभी न बनाये।
➥ अपने नाम के साथ कुछ नम्बर या मोबाइल नम्बर आदि जोड़ कर अपना Password कभी न बनाये जैसे कि - Sudheer 123, Sudheer@6556 आदि प्रकार के Password कभी न बनाये।
➥ अपनी किसी मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार या अपने मकान नम्बर आदि प्रकार के नंबरों को कभी भी आप अपना Password न बनाएं।
जैसे- UP33 AL**11 , मकान नम्बर जैसे - Sector number 2 room numbar235 आदि प्रकार के अपना Password कभी न बनाये।
➥ कुछ कहावते वाले Password कभी न बनाये जिसे आप अपनी दिनचर्या में ज्यादतर बोलते हो जैसे - Oh My God, All is well, No pain No gain आदि प्रकार के Password कभी न बनाएं।
➥ अपना Password किसी डिस्क्नरी वाले शब्दों को कभी ना बनाएं जैसे - No Need Anyone, Alone But Happy , Alwayes Smile आदि प्रकार के के Password कभी न बनाएं।
➥ अपने Password को कम से कम 08 अंकों से कम न रखे और आजकल तो ज्यादातर Websites आप जब कोई भी Password बनाते हैं तो वेबसाइट खुद ही ऑटोमेटिक बताती हैं की कम से कम आप कितने करेक्टर का Password बना सकते हैं।
➥ अपने Password को लगभग 60 - 70 दिनों के बाद बदलते रहें जिससे आपका कीमती Password कोई जल्दी से चुरा ना पाए।
![]() |
| Cyber security and data protection |
कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें जिससे आप अपने Computer System या Social Media Account को कड़ी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं और ऐसे Cyber Crime करने वाले अपराधियों से सतर्क और सेफ रह सकते हैं।
❶ आपका कोई भी Oprating System, Anti Virus, Browser या अन्य सुरक्षा प्रदान करने वाले Software Original और Updated हों और उसमें नये Features आने के बाद सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा सके और यह तभी संभव होता है जब ज्यादतर सॉफ्टवेयर खरीदे हुए होते हैं।
❷ अगर किसी कम्पनी या संस्था द्वारा आपसे आपकी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी Phone calls या फिर Email के माध्यम से माँगी जा रही हो तो ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप उस कम्पनी या फिर संस्था के किसी Office या Headqurter पर फोन काल के माध्यम से या फिर स्वयं वह जाकर उस आफिस , कम्पनी या संस्था के मैनेजर या किसी उच्च अधिकारी से आपसे पूछे जाने वाली डिटेल्स के बारे में जानकारी कर लें।
❸ प्रत्येक School और Collage के विधार्थियो को Computer की Websites पर होने वाले फ़्रॉड के बारे में पता होना चाहिए
जैसे:-
कुछ Websites अधिकृत ( Authorisd ) नहीं होतीं हैं और विधार्थियो से एवं एडवान्स शुल्क की माँग करती हैं ऐसे में बिना सत्यता जाने उस Website पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें और न ही किसी प्रकार का शुल्क अदा करें।
❹ हमें अपने Computer System के Data को बैकअप के माध्यम से सुरक्षित रखना चाहिए जिससे Virus के कारण हम अपने कीमती डेटा से वंचित न होने पायें।
❺ हमें अपने Computer System में Firewall Program ( फायरवाल) का इस्तेमाल भी हमारे लाभकारी होगा।
❻ Websites के प्रबंधकों (Manegers) सूचनाओ के संचालन पर नजर रखना चाहिए, और अनियमितताओं को चेक करते रहना चाहिए। इसके लिए एक निर्धारित Device का प्रयोग Server पर किया जाना चाहिए।






1 टिप्पणियाँ
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं