Gps क्या है? , gps कैसे काम करता है? 


GPS

Gps क्या है hindi me
GPS क्या हैं? यह कैसे काम करता है।
Gps kya hai
GPS मतलब Global Positioning System इसका प्रयोग आपकी सही व सटीक Location का पता लगाने के लिए किया जाता है।
                                     या
किसी व्यक्ति, वस्तु या अन्य कोई उपकरण जो GPS प्रणाली पर काम करता हो और वह व्यक्ति या वस्तु GPS प्रणाली के साथ लैस हो, और location सम्बंधित जानकारी देता हो, इस प्रकार की प्रणाली को वैश्विक स्थान - निर्धारण प्रणाली या GPS    Global Positioning System  कहते हैं।

GPS Full form in english - Global positioning system
जीपीएस की फुल फॉर्म हिंदी में : - वैश्विक स्थान - निर्धारण प्रणाली

जीपीएस की परिभाषा in Hindi
जीपीएस का इतिहास
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम एक वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली होती है। इसका विकास संयुक्त राज्य अमेरिका  के रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 1960 में किया था, 27 अप्रैल 1995 से इस प्रणाली ने पूरी तरह काम करना शुरू कर दिया था।
इस प्रणाली का उपयोग मुख्य रूप से जमीन का सर्वेक्षण करने, नक्शा बनाने, वाणिज्यिक कार्य व वैज्ञानिक प्रयोग, सर्विलांस सिस्टम और किसी का पीछा करने (Tracking)  व जियो कैचिंग के लिए भी होता है।

यह प्रणाली पूरी तरह से उपग्रहों पर आधारित है। एक साथ कई उपग्रह मिलकर इस प्रणाली पर काम करते हैं ,  इस प्रणाली के लिए कम से कम 04 उपग्रहों की आवश्यकता होती है।
भारत भी GPS प्रणाली विकसित कर चुका है, भारत के 07 से अधिक उपग्रह इस प्रणाली में कार्यशील हैं।

GPS कैसे काम करता है
GPS रिसीवर अपनी स्थिति का ऑकलन जमीन से भेजे गये  सेटेलाइट या उपग्रहों के समूहों द्वारा भेजे गए संकेत या डेटा पर काम करता है। प्रत्येक उपग्रह  लगातार  संकेतों को प्रकाशित करते रहते हैं। रिसीवर प्रत्येक संदेश का ट्रांजिट समय भी नोट करता है और साथ ही प्रत्येक उपग्रह से दूरी की गणना भी करता है।
रिसीवर बेहतर परिणाम के लिए 04 उपग्रहों का प्रयोग करता है। इससे GPS यूजर को त्रिआयामी स्थिति ( 3D Map) के बारे में पता चलता है।
एक बार GPS System द्वारा स्थिति का ज्ञान होने के बाद GPS उपकरण द्वारा दूसरी जानकारियाँ जैसे कि जगह से दूरी, गति, ट्रेक, ट्रिप, वहाँ के सूर्योदय तथा सूर्यास्त का समय आदि के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर लेता है।

जीपीएस कितने प्रकार के होते हैं ?
वर्तमान में GPS तीन प्रमुख क्षेत्रों से मिलकर बना हुआ है
1 - Space Segment
2 - Control Segment
3 - User Segment

GPS के उपयोग, uses of gps



GPS ka upyog
Uses of GPS
जीपीएस किन किन कार्यों में उपयोग होता है

ट्रेनों का सही लोकेशन पता करने के लिए
रेडियो टैक्सी सेवाओ में
बसों में
हवाई जहाज में
रॉकेट लांचर में
जमीन का सर्वेक्षण करने के लिए
नक्शा बनाने के लिए
वाणिज्यिक कार्य के लिए
वैज्ञानिक प्रयोग के लिए
सर्विलांस सिस्टम के लिए
किसी का पीछा करने (Tracking) के लिए
जियो कैचिंग के लिए
आदि प्रकार से GPS का प्रयोग किया जाता है।