![]() |
| social media |
social media kya hai social media kaise use kare jane hindi me
हैलो! दोस्तो मैं अरुण, आज मैं आप लोगों से सोशल मिडिया के बारे में बात करूंगा । सोशल मिडिया का आजकल की दुनिया में इस्तेमाल और उससे सम्बंधित लाभ एवं हानि।
Social media
# सोशल मीडिया के बारे में, जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आजकल की इस दुनिया में लोगों के लिए सोशल मिडिया कितना उपयोगी है और कितना हानिकारक भी।
# आज के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जो सोशल मिडिया का इस्तेमाल नहीं करता होगा, बच्चे , युवा और बूढ़े सभी आजकल सोशल मिडिया पर सक्रिय रहते हैं ।
# लोग घंटों - घंटों तक अपना जरूरी काम छोड़कर फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर, यूटूब, इंस्टाग्राम आदि प्रकार के एप पर लगे रहते हैं।
# आजकल की दुनिया में यह बहुत प्रसिद्ध हो गया है ।
# अपने दोस्तो, रिस्तेदारो व सगे संबंधियों आदि को फोटो, मैसेज, वीडियो व आदि डाटा भेजने के उपयोग करते हैं।
राजनीति के क्षेत्र में सोशल मिडिया का उपयोग:-
rajniti me social media ka prayog
Uses of social media in politics
आजकल बड़े - बड़े राजनेता अपने फैंस व अपने समर्थकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मिडिया का उपयोग करते हैं।
साथ ही साथ राजनैतिक पार्टियों के प्रचार - प्रसार मे भी आजकल सोशल मीडिया की अहम भूमिका हो गयी है। आजकल राजनैतिक पार्टियां दूर- दराज़ व ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी सम्बंधित कार्य व प्रचार - प्रसार व अपने समर्थकों का हाल जानने के लिए व ऐसे ही आदि प्रकार के कार्यो के लिए सोशल मिडिया का राजनीति के क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है।
शिक्षा के क्षेत्र में सोशल मीडिया का उपयोग:-
siksha ke kshetra me social media ke upyog
Uses of social media in education
शिक्षा के क्षेत्र में सोशल मीडिया अहम भूूमिका रही हैै , इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कोरोना काल मेें लगा लॉकडाउन जिस महामाारी मेें पूरा देेेश नही वरन् पूूूूरेे विश्व का विकास कार्य बाधित हो गया था, उस काल में शिक्षण संस्थान व शिक्षण कार्य बिल्कुल ठप हो गये थे। ऐसे में घर के अंदर बैठकर लॉकडाउन का पालन करते हुए सोशल मिडिया के जरिये शिक्षण कार्य संचालित कराना प्रगतिशील भारत का आईना है। और आज भी हमारे देश में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी और नई - नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए हमारे देश के भविष्य निर्माता यानि की हमारे शिक्षक व हमारे गुरुजन रात - दिन लगे हुए हैं जो अपनी - अपनी काबिलियत से हम लोगो को शिक्षित करने में लगे हुए हैं। अत: इस प्रकार सोशल मिडिया का हमारे शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग किया जाता है।
सोशल मिडिया के लाभ:-
social media ke laabh
benefits social media in hindi
1:- प्रियजनों से सीधा संपर्क, सोशल मिडिया का सबसे बड़ा लाभ यह है कि हम अपने सगे - संबंधी, नात - रिस्तेदार व मित्रगण से सीधे संपर्क कर सकते हैं और इतना ही नहीं हम उनसे बात करते समय एक- दूसरे को बखूबी देख भी सकते हैं।
2 :- सोशल मिडिया का यह भी अब एक बहुत ही बड़ा लाभ है की हम अपने किसी भी सगे - संबंधी, नात - रिस्तेदार व मित्रगण को पैसों की जरूरत पड़ने पर एक मिनट के अंदर ही हम विश्व के किसी भी कोने में पैसे भेज सकते हैं।
3 :- आभिव्यक्ती की आज़ादी, हम सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर व अन्य एप के माध्यम से अपनी आभिव्यक्ती व्यक्त कर सकते हैं जैसे अपनी निजी जीवन के बारे में जैसे शादी, सालगिरह, जन्मदिन, पसंदीदा वस्तु, फ़िल्म, व्यक्ति, राजनेता, अभिनेता, महापुरुष, विद्वान कूकिंग, शायरी, बागवानी, शिक्षण कार्य व आदि निजी आभिव्यक्ती व्यक्त कर अपनी बुधिमता को बढा सकते हैं।
4 :- सोशल मिडिया अब ज्ञान का भंडार बन गया है, आपके मन में कोई भी सवाल हो, आप अपने सवाल का जवाब बस कुछ ही मिनटों में पा सकते हैं , यह भी एक बहुत बड़ा लाभ है सोशल मिडिया का।
5 :- सोशल मिडिया से, आजकल बड़े - बडे शिक्षण संस्थान , कोचिंग, टीचर, प्रोफ़ेसर, आदि उच्च शिक्षा हम यूटूब से बिल्कुल फ़्री में मिल जातें हैं, जिससे दूर - दराज़ , ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को भी घर बैठे शिक्षा प्राप्त हो जाती है जिससे उनके विकास तथा सफ़लता में थोड़ी सरलता मिल जाती है।
6 :- सोशल मिडिया से हम पैसे भी कमा सकते हैं, आजकल लाखों लोगों से ज्यादा लोग दिन के, महीने के, हजारों, लाखों कमा रहें हैं। यूटूब पर अपना चैनल बना कर अपने हुनर जैसे गाना गाकर, खाना बनाना, कॉमेडी शो, डांस सिखाकर, अंग्रेजी बोलना सिखाकर आदि प्रकार के हुनर सही इस्तेमाल करके अच्छा - खासा पैसा कमाते हैं लोग ।
7 :- सोशल मिडिया के जरिए लोग अपने व्यापार को और आगे बढ़ाने के लिए सोशल मिडिया पर प्रचार - प्रसार करते हैं जिसे व्यापारी को नये - नये ग्राहक भी मिल जाते हैं और ग्राहक को भी उसकी जरूरत की कोई भी वस्तु आसानी से मिल जाती है।
सोशल मिडिया से हानि:-
social media se haani kya hai
social media ke nuksan jnae hindi me
1 :- आजकल लोगों को सोशल मिडिया की लत लग गयी है, लोग घंटो - घंटो अपने जरूरी कार्य छोड़कर सोशल मिडिया पर अपना अमूल्य समय नष्ट करते रहते हैं।
2 :- बच्चे भी सोशल मिडिया से ज्यादा ही चिपके रहते हैं, जिससे उनके शरीर और मानसिक दोनो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है । और कुछ बच्चे अपने स्कूल के होमवर्क के सवालों का जवाब शार्टकट तरीके से इंटरनेट से निकाल लेते हैं जिससे उनका विवेक का इस्तेमाल उतना नही हो पाता जितना कि उन्हें उस सवाल के जवाब के लिए परीक्षा में उपयोग करना है।
3 :- सोशल मिडिया पर अफवाहे बहुत ही तेजी से फैलता है, हमारे समाज में ही रह
ने वाले कुछ असमाजिक तत्व गलत अफवाहे फैलाने में माहिर होते हैं जैसे की वो किसी फोटो या वीडियो को एडिट करके उसके साथ कुछ अलग सी आपत्ति जनक बात, धर्म या जातिवाद से सम्बन्धित व राजनैतिक अफवाहे फैला देते हैं, जिसको लेकर आम जन मानस में वाद- विवाद उत्पन्न हो जाता है, तथा हमारे समाज में अशांति फैल जाती है।
इसीलिए हमे कोई भी ऐसे मैसेज व वीडियो तथा फ़ोटो को बहुत ही सोच समझकर शेयर् करना चाहिए।
मैं आखिरी में में यही कहना चाहूंगा दोस्तों की, जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह सोशल मिडिया के भी दो पहलू हैं, पहला लाभ, और दूसरा हानि । तो हमे सोशल मिडिया की लत से बचना चाहिए, बेहतर यही होगा की हम कम से कम और जरूरत के अनुसार सोशल मिडिया का इस्तेमाल करें
और अपने सगे - सम्बन्धी को भी इसे सीमित समय सीमा तथा जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें।
!! धन्यवाद !!













1 टिप्पणियाँ
❤❤❤
जवाब देंहटाएं