VPN क्या है ? What is VPN
vpn के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में
Everything about VPN in hindi
क्या आपको भी अपने मोबाइल फ़ोन , लैपटॉप , PC कम्प्यूटर आदि पर सर्च करने वाले डेटा की प्राइवेसी व अपनी मेहनत की कमाई का ऑनलाइन लेन - देन करते समय अपने transaction को सेफ और सुरक्षचित रखना चाहते हैं तो आपको VPN के बारे में जानना और VPN का यूज़ करना दोनो के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है .
![]() |
| vpn kya hai in hindi |
VPN के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में ....
जब हम कहीं भी किसी भी जगह पर जाते हैं जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन , हवाई अड्डे , शोपिंग मॉल और रेस्टोरेन्ट आदि जगहों पर जब हम जाते हैं तो हम फ्री Wi-Fi या Internet Data के चक्कर में अपने स्मार्टफ़ोन , टेबलेट व लैपटॉप आदि में हम कोई भी Website पर Visit करते है और यहाँ तक की पैसों का लेन- देन भी करते हैं लेकिन क्या उस वक्त हमारे दिमाग में ये ख़याल नहीं आता है कि अगर मेरा डेटा किसी माध्यम से चोरी हो गया तो या फिर लीक हो गया तो क्या होगा ...?
VPN क्या करता है ....?
What's VPN works
VPN का पूरा नाम है Virtual Private Network जैसा की आपको इसके नाम से ही लग रहा होगा की ये हमारे नेटवर्क को प्राइवेट कर देता है
जब हम अपने किसी भी Devices जैसे - PC. ( Personal Computer), Laptop, Tablet व Smartphone आदि में हम VPN यूज़ करने के बाद अगर हम किसी भी Website पर Visit करते हैं या अपने किसी भी Smart Devices से कोई भी पैसों क लेन देन करते है तब VPN हमारे द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाले Search Engine Browser को Protected Network Connection उपलब्ध कराता है और हमारे द्वारा सर्च किये गए या इस्तेमाल किये गए डाटा को पूरी तरह Encrypted कर देता है तथा आपकी Online Identity को Hide ( छुपा ) देता है जिससे कोई Third Party ( Hacker, Cyber Criminal आदि ) हमारे डाटा को चुरा नही पायेगा और हमारे डाटा का गलत इस्तेमाल होने से बचा जा सकता है .
VPN का इस्तेमाल कैसे और कहा किया जाना चाहिए ?
How we should use VPN and where
अगर आपको लगता है की आपकी Privacy आपके लिए महत्त्व पूर्ण है और आपके द्वारा Visit किये जाने वाली Website के डाटा को आप Secure रखना चाहते हैं तो आपको VPN का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए -
VPN का इस्तेमाल आजकल कई जगहों पर किया जाने लगा है क्योकि ये पूरी तरह Legal होते हैं ,
१- VPN का इस्तेमाल आजकल ज्यादातर बड़ी - बड़ी कंपनिया करती है ताकि उनकी कम्पनी का महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित रहे .
२-VPN का इस्तेमाल उन देशों में भी होता है जहाँ पर Highly Restricted Government System होता है क्योंकि ऐसे देश अपने देश की सुरक्षा को ज्यादा महत्त्व देते हैं.
३- हमें VPN का इस्तेमाल उन जगहों पर जरुर करना चाहिए जब हम कोई Public Network जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन , हवाई अड्डे , शोपिंग मॉल और रेस्टोरेन्ट आदि जगहों पर जब हम फ्री का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तब हमें VPN का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए .
४- जब आप अपने कोई भी Devices से कोई Live Streaming कर रहे हो तब आपको VPN का यूज़ करना चाहिए .
५- कोई भी Online Gaming के समय हमें VPN का इस्तेमाल करना चाहिए.
६- किसी भी Website या Apps से Online Shopping करते समय हमें VPN का इस्तेमाल करना चाहिए.
७- बस , ट्रेन व हवाई जहाज आदि से Traveling करते समय हमें VPN का इस्तेमाल करना चाहिए.
VPN कैसे काम करता है ?
How VPN works
जब हम अपने किसी भी Devices में एक Secure VPN Server पर होते हैं Connect होते हैं तो तब हमारा Internet Traffic एक Encrypted Tunnel से गुजरता है , जिसे कोई नहीं देख सकता ना ही कोई Hackers ना ही Government, और ना ही Internet Service Provider (ISP) आपका डाटा पढ़ सकता है ,
जब हम Internet का यूज़ करते समय VPN का इस्तेमाल नहीं करते हैं तब क्या होता है ... ?
Whats happening while we are use internet without VPN
जब हम बिना VPN के ही इन्टरनेट का यूज़ करते हैं तो हम Internet Service Provider पर Connect होते हैं और यह ISP हमें एक Unique IP Address देता है क्योंकि ISP ही हमारा पूरा Internet Traffic को Direct करने के साथ ही Handle भी करता है और यह उन Websites का पता लगा सकता है जिस पर हम गये थे या Visit किये थे तो ऐसे में हमारी Privacy बिल्कुल भी Secure नहीं हुए , और हमें अपने डाटा चोरी का खतरा बना रहता है .
जब हम Internet का यूज़ करते समय VPN का इस्तेमाल करते हैं तब क्या होता है ... ?
Whats happening while we are use internet with VPN
जब हम VPN साथ इन्टरनेट का यूज़ करते हैं तो हम अपने PC, Laptop, Tablet, व Smartphone आदि में VPN के द्वारा एक Secure Internet Connection Provide कराता है , अभी भी हमारा Internet Traffic, Internet Service Provider (ISP) के माध्यम से ही पास होता है लेकिन ISP इस Traffic की Finale Destination नहीं देख पता है और जिन- जिन Websites पर हम गये थे या Visit किये थे वो वेबसाइटे हमारी Original IP Address नहीं देख पाती हैं .
VPN कितने प्रकार के होते हैं ?
Types of VPN
VPN दो प्रकार के होते हैं -
1- Remote Access VPN
2- site- to- site VPN
VPN के लाभ :-
Benefits of VPN
१- VPN को यूज़ करने के बाद आपकी Browsing History सुरक्षित रहती है .
२- VPN के यूज़ के बाद यह आपको एक अपना अलग ही IP Address देता है जो सुरक्षित होता होता है.
३- VPN आपकी Location को सुरक्षित रखता है .
४- VPN आपकी Devices Web Activity को सुरक्षित रखता है .
VPN खरीदने या यूज़ करने से पहले कुछ बातों का पता होना चाहिए ...?
Some important thing you must know before using or buying VPN
1- जिसकी Speed अच्छी हो
2- जो आपकी Privacy Secure रखे
3- जो Latest Feature Provide करे
4- जो VPN आपको कई Devices में Access
5- जिस VPN का Price Suitable हो
6- जिसमे Highest Encrypted Security हो
7- जिसमे Best Cuostmer और Free Trial उपलब्ध हो
8- जिसमे पूरी तरह Ad Block किया जा सकता हो .
कुछ VPN Service Providers के नाम -
Some VPN provider companies name
1 - Express VPN
2 - Nord VPN
3 - IP VANISH VPN
4 - Cyber Ghost VPN
5 - Surf Shark VPN
6 - Turbo VPN
ऐसे सभी प्रकार के Devices जो Internet से Connect हो सकता है उन सभी Devices में आप VPN इस्तेमाल कर सकते हैं
जैसे - Laptop, PC, Tablet, Smart phone, Voice, Assistance व Smart TV आदि
NOTE - VPN का इस्तेमाल हमें हमेशा अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिए करना चाहिए , VPN का इस्तेमाल हमें कभी Illegal और Unethical तथा जो Websites Ban हैं उनको खोलने में नहीं करना चाहिए जिससे हमें कभी किसी प्रकार क नुकसान ना उठाना पड़े , अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके जिम्मेदार आप स्वय होंगे .
- धन्यवाद -

2 टिप्पणियाँ
Very useful information 👌
जवाब देंहटाएंNice info
जवाब देंहटाएं